पूर्व सीएम हरीश रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर किशोर उपाध्याय के वनाधिकार आंदोलन का समर्थन किया। हरीश रावत ने कहा कि वनाधिकार उन कई कानूनों में से एक है, जिसकी पैरवी कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व पहले से करता आ रहा है। कांग्रेस ने जिस तरह से पंचायत, शिक्षा, सूचना आदि के अधिकार दिए, उसी तरह से वनाधिकार कानून की बात भी कांग्रेस करती रही है।