फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दुकान में तले समोसे, अंदाज देख खूब हुई चर्चा, तस्वीरें...

Fri, 08 Jan 2021 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने तले समोसे - फोटो : अमर उजाला
हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत शुक्रवार को फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। रुद्रपुर में ट्रैक्टर रैली संपन्न होने के बाद वे अचानक डीडी चौक स्थित एक दुकान पहुंचे और समोसे खाने की बात कही। इतना ही नहीं सब लोग तब हैरान गए जब उन्होंने खुद समोसे तले। 
विज्ञापन

2 of 6
समोसे तलते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से तले समोसे कार्यकर्ताओं को खिलाए और खुद भी खाए। उन्होंने दुकानदार को सभी समोसों का भुगतान भी किया। हरदा का ये अंदाज कार्यकर्ताओं के साथ ही राहगीरों में चर्चा का विषय रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
समोसे खाते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, किसान आंदोलन के समर्थन में किसान कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए किसानों और जनता के हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई।

4 of 6
कार्यकर्ताओं को समोसे खिलाते हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव खुद ही ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाले हुए थे। यादव के एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और दूसरी तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत बैठे थे। इसके अलावा वाहन पर जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल, सुशील राठी और पूर्व विधायक नारायण पाल भी सवार थे। यादव ने रैली स्थल से लेकर समापन स्थल तक ट्रैक्टर चलाया। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैक्टर पर बैठे हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश प्रभारी यादव ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 44 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांगें मानने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है लेकिन कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों में से 50 से अधिक किसान अब तक शहीद हो चुके हैं। सभा के दौरान गल्ला मंडी के दोनों गेटों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसान कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी यादव एवं पूर्व सीएम हरीश रावत को लकड़ी का हल भेंट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें