फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में डूबे दिखे उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत, रंग बरसे भीगे चुनरवाली पर खूब थिरके, तस्वीरें

Sat, 27 Mar 2021 07:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कण्वघाटी

सार

  • झंडीचौड़ में उज्जवला संस्था की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
  • अमृत सिद्धि योग में होगा होलिका दहन, सूखे रंगों से खेलना होगा शुभ 
विज्ञापन
1 of 5
खूब झूमे हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
झंडीचौड़ रामलीला मैदान में उज्जवला सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में होली के गीतों की धूम रही। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक और होली के गीतों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे... गीत पर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अबीर गुलाल उड़ाते हुए लोगों के साथ खूब थिरके। शनिवार देर शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह और पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद वी-जॉन ग्रुप, महिला उत्थान समिति भवानीपुर आदि ने रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे..., केसरिया बालम..., मेरो रंगीलो देवर... आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि माता और बहनों के संघर्ष के बाद ही हमें उत्तराखंड राज्य मिला है, जिस दिन हम अपनी माता और बहनों के चेहरों पर मुस्कराहट और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में कामयाब होंगे, उसी दिन हमारी असल होली और दीपावली होगी। कार्यक्रम में पार्षद सौरभ नौडियाल, अमित नेगी, अभिलाषा भारद्वाज, शशिबाला केष्टवाल, रेनू कोटनाला, रजनी अग्रवाल, पूनम खंतवाल, सीपी नैथानी, मोहन सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट और सतेेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
खूब झूमे हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
इस बार होलिका का दहन अमृत सिद्धि योग, अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। इस वर्ष भद्रा भी दोपहर दो बजे में समाप्त हो जाएगी। प्रदोष काल में होलिका दहन से बीमारी और महामारी दूर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
खूब झूमे हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के संस्थापक प्रतीक मिश्र पुरी के मुताबिक इस बार होली को पानी के रंगों से न खेलकर सूखे रंगों से खेलना शुभ होगा। मेष, वृश्चिक राशि वाले जातक लाल रंग, वृष तुला वाले इत्र वाले गुलाल, मिथुन और कन्या राशि वाले हरे रंग, कर्क वाले अबीर, सिंह वाले गुलाबी रंग, धनु मीन वाले पीले रंग, मकर कुंभ वाले नीले गुलाल से होली खेलें।

4 of 5
रंगों की खरीदारी करें सावधानी से - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उनका कहना है कि होलिका दहन के बाद चंद्रमा का दर्शन करने से पूरे वर्ष घर परिवार में अकाल मृत्यु नहीं होती है। ये चंद्रमा विशेष होता है क्योंकि इस दिन चंद्र अपने पिता बुध की राशि में और सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि में होते हैं। होलिका दहन से पूर्व होलिका की सात परिक्रमा करके उसमें उपले, मिठाई, चावल, लौंग, इलायची संकल्प सहित रखी जाए तो परिवार में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगों की खरीदारी करें सावधानी से - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
होली मेष राशि वालों को धन, वृष वालों को शत्रु विजय, मिथुन वालों को रोजगार, कर्क वालों को उत्तम व्यापार, सिंह वाले को उत्तम जीवन साथी, कन्या राशि वालों को धन, जमीन की प्राप्ति, तुला राशि वालों को सुख, वृश्चिक राशि वालों को संतोष, धनु वालों को भाग्य वृद्धि, मकर वालों को आरोग्य, कुंभ राशि वालों को यात्रा से लाभ, मीन राशि वालों को वाहन सुख मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें