वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि करीब एक हेक्टेयर जंगल में आग फैल गई थी। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उधर, आवासीय क्षेत्रों में भी आग पहुंचने से लोगों में दहशत रही। आग बुझाने में फायर सर्विस के फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट, प्रेम लाल, राजेंद्र सिंह, चालक धीरज सिंह कर्म्याल, उमेश सिंह दानू आदि ने मदद की।