फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड में पकड़ी नकली रेमडेसिविर बनाने वाली फैक्टरी, हरिद्वार - रुड़की और कोटद्वार में की छानबीन, तस्वीरें

Fri, 30 Apr 2021 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मानवता भुलाकर आपदा को अवसर की तरह देख रहे हैं। पैसों के लिए जान का व्यापार कर रहे हैं। नकली जीवन रक्षक दवाइयों को मरीजों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फैक्टरी में छापा - फोटो : ANI
पूरे देश में कोरोना महामारी चरम पर है। अस्पतालों से लेकर श्मशानों में कतारें लगीं हुईं हैं। रोजी रोटी के लिए आए लोग वापस अपने गांव जा रहे हैं। अपनों की जान बचाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपदा के इस समय पर लोगों की मदद के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मानवता भुलाकर आपदा को अवसर की तरह देख रहे हैं।

उत्तराखंड : डीआरडीओ की मदद से जल्द बनाए जाएंगे 1400 ऑक्सीजन व आईसीयू बेड

पैसों के लिए जान का व्यापार कर रहे हैं। नकली जीवन रक्षक दवाइयों को मरीजों तक पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड में नकली रेमडेसिविर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड : एक मई से शुरू हो रहे महावैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करेंगे एनसीसी व एनएसएस के छात्र

यह गिरोह उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार में अवैध फैक्टरियोें में नकली रेमडेसिविर का उत्पादन करता है। यह लोग एक इंजेक्शन को 25 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपियों के पास से रेमडेसिविर के 196 नकली इंजेक्शन बरामद किए हैं। वहीं तीन हजार खाली वायल्स भी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
फैक्टरी में छापा - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे अब तक कोरोना मरीजों को दो हजार से अधिक रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बेच चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फैक्टरी में छापा - फोटो : अमर उजाला
मामले में पौड़ी जिले के कोटद्वार में दिल्ली क्राइम ब्रांच और उत्तराखंड पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई है। पता लगा है कि पुलिस को यह नकली रेमडेसिविर कहीं और से बरामद हुआ है। जिस पर कोटद्वार की उक्त फैक्टरी का नाम लिखा हुआ है।

4 of 5
फैक्टरी में छापा - फोटो : अमर उजाला
यहां फैक्टरी में छापा मारा गया। लेकिन बताया जा रहा है कि यहां से कुछ बरामद नहीं हुआ है। कोटद्वार सीओ अनिल जोशी ने बताया कि मौके पर पूछताछ में पता चला है कि नकली रेमडेसिविर बनाने वाले लोगों ने फैक्टरी किराये पर ली थी। लेकिन अभी तक यहां कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैक्टरी में छापा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की क्राइम ब्रांच के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारी भी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें