फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : बर्फ से लकदक हुए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, काम ठप होने से बढ़ी मुश्किलें, तस्वीरों में देखिए...

Wed, 16 Feb 2022 08:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर

सार

भारी बर्फ के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। केदारनाथ में बर्फबारी से होने वाले नुकसान का जायजा लेने के लिए जल्द ही एक टीम केदारनाथ जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम इन दिनों बर्फ से लकदक है। आस्था पथ पर करीब चार फीट तक बर्फ जमी है। यदि दोबारा मौसम खराब होता है तो यात्राकाल में तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के साथ ही बर्फ के भी नजदीक से दर्शक कर सकेंगे।
बीते दिनों लगातार तीन दिनों तक हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम चारों ओर से बर्फ से ढक गया है।

केदारनाथ धाम में इन दिनों छह से आठ फीट तक बर्फ जमा है, जबकि अन्य स्थानों पर 12 से 15 फीट तक बर्फ के ढेर लगे हैं। भारी बर्फ के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। केदारनाथ में बर्फबारी से होने वाले नुकसान का जायजा लेने के लिए जल्द ही एक टीम केदारनाथ जाएगी। मौसम ठीक रहा तो मार्च के तीसरे सप्ताह से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे माणा गांव तक (आठ किमी) सड़क पर मोटी बर्फ की चादर बिछी है। करीब पांच जगहों पर बड़े-बड़े हिमखंड हाईवे पर पसरे हुए हैं, जिन्हें हटाने के लिए इन दिनों सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी लगी हैं। बदरीनाथ धाम में विजयलक्ष्मी चौक, जीएमवीएन परिसर से लेकर माणा रोड तक बर्फ बिछी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम परिसर में भी चार से पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी के बाद सामान्य हुए मौसम से धाम के सौंदर्य में निखार आ गया है।  केदारनाथ धाम में इन दिनों छह से आठ फीट तक बर्फ जमा है, जबकि अन्य स्थानों पर 12 से 15 फीट तक बर्फ के ढेर लगे हैं। भारी बर्फ के कारण छाई माह से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में ढाई माह से पुनर्निर्माण कार्य ठप हैं। बीते वर्ष 6 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए थे। तब, से अभी तक यहां तक 10 से अधिक बार भारी से भारी बर्फबारी हो चुकी है।

4 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
भीमबली से केदारनाथ के बीच कई जगहों पर विशालकाय हिमखंड हैं, जिससे आगामी यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जल्द ही एक टीम केदारनाथ भेजी जाएगी, जो वहां पैदल मार्ग से धाम तक बर्फ की वास्तविक स्थिति की जानकारी देगी। मौसम ठीक रहा तो मार्च तीसरे सप्ताह से बर्फ सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे समयबद्ध यात्रा की सभी तैयारियां पूरी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें