ekta bisht
न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पूर्व अल्मोड़ा पहुंचीं एकता ने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि क्रिकेट के क्षेत्र में भारत काफी आगे जा चुका है। एकता ने लड़कियों से ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने और इस क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वह बैटिंग, फिल्डिंग और फिटनेस पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।