जवान बेटे की सड़क हादसे की खबर के बाद उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय टूट गए। वह तुरंत देहरादून से ऊधमसिंह नगर के गूलरभोज स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10 बजे वह अपने आवास पहुंचे। जहां छोटे बेटे अंकुर की पार्थिव देह देखकर वह दुख में डूब गए। उन्होंने खुद को संभालने की बेहद कोशिश की, लेकिन एक पिता की आंखें सबकुछ बयां कर गईं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आज तड़के उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बरेली में हुआ, जहां एक ट्रक ने उनकी वरना कार को जोरदार टक्कर मार दी।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कार में तीन लोग सवार थे। अंकुर कार चला रहे थे। हादसे में उनके एक साथी मुन्ना गिरी की भी मौत हो गई है। वहीं एक अन्य साथी पिंकू यादव अभी कोमा में है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री के बेटे की अचानक हुई मौत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित राज्य भर के राजनेताओं ने शोक जाहिर किया है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अंकुर के बड़े भाई अतुल पांडेय भी घर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। आज गूलरभोज स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
अंकुर पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हेलीकॉप्टर से ऊधमसिंह नगर पहुंचे। जहां से वह गूलरभोज के लिए रवाना हुए।
शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय को ढांढस बंधाने और स्व. अंकुर पांडेय को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गूलरभोज पहुंचे।