फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तराखंड डबल मर्डर: काशीपुर में सनसनीखेज वारदात, बीच सड़क नवविवाहित दंपती को मारी गोली

Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के काशीपुर में सोमवार देर रात नवविवाहित दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। नवविवाहित दंपती को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर गोली मारी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। वारदात के बाद से ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। 

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
घटना काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल अल्ली खां की है। बताया जा रहा है कि दंपती ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। 

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, फिलहाल पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। सूत्रों का कहना है कि काशीपुर के राशिद नाम के युवक ने तीन महीने पहले ही मोहल्ले की युवती नाजिया से प्रेम विवाह किया था। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नाजिया के परिजन युवती के इस रिश्ते से खफा थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व नाजिया के पिता ने राशिद को बात करने के लिए बुलाया था। सोमवार रात नाजिया राशिद के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। 

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान मोहल्ले की सड़क पर ही दोनों को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी राजेश भट्ट का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती के घरवाले दोनों की शादी से खुश नही थे। 
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मामला ऑनर किलिंग का भी हो सकता है। जांच की जा रही है इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें