फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए CBI चीफ की दौड़ में उत्तराखंड की IPS बहू का नाम सबसे आगे

Tue, 17 Jan 2017 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
aruna bahuguna
उत्तराखंड की आईपीएस बहू केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्रमुख बन सकती हैं। आईपीएस अधिकारी अरुणा बहुगुणा का नाम सीबीआई निदेशक बनने की दौड़ में सबसे आगे है।
 
विज्ञापन

2 of 7
aruna bahuguna
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति नए सीबीआई निदेशक की नियुक्ति चुनने के लिए बैठक होगी। बता दें कि सीबीआई के निदेशक का पद 2 दिसंबर से खाली पड़ा है।
 
विज्ञापन

3 of 7
aruna bahuguna
खबरों के मुताबिक सीबीआई के नए निदेशक के लिए 45 आईपीएस अफसरों के नाम प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजे गए हैं।
 

4 of 7
aruna bahuguna
इसमें कृष्ण चौधरी, अरुणा बहुगुणा और एससी माथुर जैसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि कृष्ण चौधरी और अरुणा बहुगुणा वर्ष 1979 बैच के बिहार और तेलंगाना कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
aruna bahuguna
कृष्ण चौधरी अभी आईटीबीपी के महानिदेशक पद पर तैनात हैं जबकि अरूणा बहुगुणा हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
aruna bahuguna
यहां यह भी बता दें कि अरुणा बहुगुणा की शादी टिहरी के साबली गांव निवासी आईपीएस सुरेश बहुगुणा से हुई थी लेकिन एक सड़क दुर्घटना में सुरेश बहुगुणा की मृत्यु हो गई थी। अरुणा के पिता भी आईएएस अधिकारी रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aruna bahuguna
गौरतलब है कि भारतीय सेना के प्रमुख जनरल विपिन रावत भी उत्तराखंड से ही हैं। ऐसे में अगर अरूणा सीबीआई की प्रमुख बनती हैं तो प्रदेश के लिए काफी गौरव की बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें