फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बेटी ने भी दबाए रखा माता-पिता और बहनों की हत्या का राज, पूछताछ में किए कई खुलासे

Sun, 30 Aug 2020 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में सास, ससुर और सालियों की हत्या करने के मामले में मृतक की बेटी लीलावती ने अब राज उगलने शुरू कर दिए हैं। लीलावती ने पुलिस को बताया कि पति ने एक माह पहले ही उसे माता-पिता और उसकी दो बहनों की हत्याएं कर शवों को घर में ही दफनाने की बात बताई थी लेकिन यह नहीं बताया कि शवों को किस जगह पर दफनाया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dead body - फोटो : अमर उजाला
लीलावती ने बताया कि पति नरेंद्र ने यह बात किसी को नहीं बताने की हिदायत दी थी। बीते शुक्रवार की देर शाम को घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मृतक हीरालाल की बेटी, दामाद और किराएदार को हिरासत में ले लिया था। तीनों को ट्रांजिट कैंप थाना ले जाने के बाद पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

3 of 6
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला
देर रात पुलिस ने सबसे पहले लीलावती को अकेले में लेकर 45 मिनट तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार लीलावती ने बताया कि पिता हीरालाल उसकी लव मैरिज से खुश नहीं थे। इसके बावजूद वह अपने पति नरेंद्र गंगवार के साथ 2008 से 2015 तक उन्हीं के साथ एक घर में रही थी। 

4 of 6
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला
उसके पिता और पति की कभी नहीं बनती थी। पति ने संपत्ति पर अधिकार देने की बात कही थी, जिस पर पिता ने उसे फटकारते हुए घर से निकाल दिया था। हालांकि, बाद में उसे वापस घर में बुला लिया था। इसके बाद पति ने पिता के घर के सामने ही नया मकान बनाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि सवा साल पहले जब वह घर पर नहीं थी तो पति ने उसके माता-पिता और दोनों बहनों को मार दिया था। काफी समय तक उनकी कोई खोज खबर नहीं हुई तो उसने पति को कसम देकर सब कुछ सच बताने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला
पति ने उसे एक माह पहले ही बताया कि उसने सभी को मारकर जमीन में दफना दिया है। पति ने यह शर्त रख दी कि इस बारे में वह किसी को कुछ नहीं बताएगी। पति को बचाने के लिए उसने यह बात पुलिस और किसी रिश्तेदार या पड़ोसी को नहीं बताई। एसओ ललित जोशी ने बताया कि लीलावती से पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें