फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस के हाथ लगा खूंखार अपराधी, ओला कैब में डॉक्टर के अपहरण सहित इन खौफनाक वारदातों को दिया अंजाम

Thu, 15 Dec 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शातिर सुशील कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। पांच साल पहले दिल्ली के प्रीत विहार से ओला कैब में एक डॉक्टर का अपहरण किया था। डॉक्टर को छोड़ने के लिए ओला से ही पांच करोड़ मांगे थे। 15 दिन तक पुलिस को खूब छकाया। उसके तीन साथी गिरफ्तार हो गए लेकिन सुशील पुलिस के हाथ नहीं आया।

इसके बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया फिर जमानत पर बाहर आकर अपराध करने लगा। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के अनुसार, सुशील ने दिल्ली, हरियाणा, मेरठ आदि जगहों पर कई अपराध किए। लेकिन, किसी भी राज्य की पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पहली बार वह उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सुशील ने वर्ष 2017 में बड़े शातिराना ढंग से दिल्ली के प्रीत विहार से डॉक्टर का अपहरण किया था। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले एक कार को ओला में लगवाया। इसे कई महीनों तक दिल्ली में चलाया। एक दिन प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर से डॉक्टर का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गाजियाबाद स्थित मन्नूपुरम गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच में पिछले साल हुई लूट में भी सुशील का नाम आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस पहुंची मौके पर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बदमाशों ने वहां से 17 किलो सोना लूट लिया था। इसके बाद सुशील के कई साथी पकड़े गए। हरियाणा में भी उसने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। 

4 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सुशील ने पुलिस को बताया कि अधिवक्ता सरना के पास काफी पैसा होने की जानकारी थी। लेकिन, घर में ज्यादा रकम नहीं मिली।

ये भी पढ़ें...स्कूल में लगा शादी का मंडप: पेरेंट्स बच्चों को लेने पहुंचे तो चल रही थी समारोह की तैयारियां, ऐसा हाल देख भड़के
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुड़की में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
उसे वहां रखी घड़ियां अच्छी लगीं, इसलिए छह उठा लीं। पता होता कि ये लाखों रुपये की हैं तो सभी 25 घड़ियां उठा लेता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें