मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस साजिश के एंगल पर भी कर रही जांच
किशन के परिजनों का कहना है कि कमलेश ने बेल्ट से गला घोंटकर पति की हत्या की है जबकि पुलिस अब तक घटनास्थल से बेल्ट को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने किशन के कमरे को सील कर दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे किसी और का हाथ भी हो सकता है। पुलिस कमलेश का फोन जब्त कर उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। संवाद
प्रथम दृष्टया सामने आया है कि किशन की पत्नी ने उसकी हत्या की है। कमलेश के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रविवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।
- डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।