पेट्रो पदार्थों की मूल्य बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के भारत बंद का उत्तराखंड में मिलाजुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 9
bharat bandh
कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार सुबह आठ बजे कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने शहर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बंद समर्थन में बाजार और दूसरे संस्थान बंद कराए।
विज्ञापन
3 of 9
bharat bandh
कांग्रेस हाईकमान के भारत बंद के आहृवान को सफल बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी।
4 of 9
bharat bandh
भारत बंद को प्रेमनगर व्यापार मंडल ने समर्थन नहीं दिया। प्रेमनगर में कुछ दुकानें खुली, जबकि कुछ बंद रहीं।
विज्ञापन
5 of 9
bharat bandh
देहरादून के पलटन बाजार में बंद का असर दिखाई दिया। देहरादून में कहीं पेट्रोल पंप बंद रहे तो कहीं-कहीं बंद रहे। यहां हनुमान चौक बाजार में अधिकतर दुकानें खुली रहीं। हरिद्वार जिले में भी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन
6 of 9
bharat bandh
लोहाघाट में बंद का कोई असर नहीं दिखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। बाजपुर में बाजार बंद कराने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन
7 of 9
bharat bandh
पेट्रो पदार्थों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पिथौरागढ़ में बाजार व स्कूल बंद कराए। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के पेट्रो पदार्थों की मूल्य बढ़ोतरी के खिलाफ भारत बंद नैनीताल में बेअसर रहा। ज्योलीकोट में बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया।
8 of 9
bharat bandh
हल्द्वानी में बाजार बंद कराने के दौरान व्यापारियों से कांग्रेसियों की झड़प हुई। इस दौरान पुलिस को बीच में आना पड़ा। काशीपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम गेट पर प्रदर्शन किया। रुद्रपुर में बाजार बंद कराने के लिए कांग्रेसी सड़क पर उतरे।
रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, श्रीनगर में बंद बेअसर रहा। यहां पेट्रोल पंप भी खुले रहे। गौचर में 2 घंटे का सांकेतिक बंद रहा। कोटद्वार में बाजार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। नई टिहरी में मंहगाई के विरोध में बंद का मिलाजुला असर रहा। चंबा, नई टिहरी, बीपुरम में कुछ दुकानें बंद रहीं तो कुछ खुली रहीं। नरेंद्रनगर, घनसाली और लंबगावं में सभी दुकानें बंद रहीं। यहां कांग्रेसियों ने बाजार में प्रदर्शन किया।