फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र ने डेंगू के खात्मे को शुरू किया अभियान, सबसे पहले अपने घर से खुद हटाया जमा हुआ पानी

Sun, 19 Jul 2020 04:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  'हर रविवार, 15 मिनट डेंगू पर वार' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने सबसे पहले खुद अपने घर में कई जगह जमा पानी को हटाया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि कोरोना के साथ डेंगू को लेकर भी सतर्क रहना है। हर रविवार को विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि प्रत्येक रविवार को 15 मिनट का समय निकाल कर अपने घर और बाहर जमा पानी को हटाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आज अपने आवास और आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गमलों, नालियों आदि को देखा कि कहीं पानी तो इकट्ठा नहीं हुआ है। जिन गमलों में पानी था, उन्होंने उन गमलों में से पानी को हटाया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम ने गार्डन, वाटर कूलर और पानी की टंकियों में भी देखा कि कहीं डेंगू के लार्वा तो नहीं पनप रहा है। उन्होंने इसकी सफाई के लिए भी टीम भेजने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए जरूरी है कि हम घर में पानी को एकत्रित न होने दें। डेंगू को रोकने के लिए आमजन का योगदान बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें