फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कुछ यूं मना CM त्रिवेंद्र का जन्मदिन, मशकबीन की धुन पर थिरके परिजन, तस्वीरें...

Wed, 20 Dec 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
trivendra
उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनके पैतृक गांव में भी उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। तस्वीरें देखिए...
 
विज्ञापन

2 of 6
trivendra
उनके पैतृक घर खैरासैंण में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सीएम के बड़े भाई जगपाल सिंह रावत और बृजमोहन सिंह रावत ने केक काटा। ग्रामीण ढोल दमाऊं और मशकबीन की धुन पर थिरके।

 
विज्ञापन

3 of 6
trivendra
वहीं सीएम त्रिवेंद्र ने अपने जन्मदिन पर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद ही उन्होंने अपने दिन की शुरुआत की। उन्होंने लोगों के अपना जन्मदिन सेवाभाव से मनाने की अपील की।

4 of 6
trivendra
इस मौके पर उन्होंने पवेलियन मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में चार मंजिला केक भी काटा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका पहला कर्तव्य है। इसलिए वे अपना जन्मदिन सेवाभा के साथ ही मनाएंगे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी वितरित की।
विज्ञापन

5 of 6
trivendra
हाथीबड़कला में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ 18 पौंड का केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया। ओएनजीसी के सहयोग से दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए। विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलोरेंस के साथ मुख्यमंत्री रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता का भरोसा जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
trivendra
भाजपा महानगर कार्यालय में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। शिविर में 253 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें 72 युवतियों ने भी रक्तदान किया। श्याम पंत ने बताया कि 253 यूनिट ब्लड श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक को दिया गया। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें