उत्तराखंड के चमोली में आपदा के बाद अब एसडीआरएफ ने ऋषिगंगा में अलार्म सिस्टम लगा दिया है। यह अलार्म पानी का स्तर बढ़ने पर तुरंत बज जाएगा, लेकिन यह अलार्म अब लग रहा है जब यहां आपदा तबाही मचा चुकी है। जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी या प्रशासन ने पहले इस तरह का अलार्म लगाया होता, तो कई लोगों की जान बच सकती थी।