फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Glacier Burst: सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए 'देवदूत' बने जवान, 'मौत' के मुंह से ऐसे लाए बाहर, तस्वीरें...

Sun, 07 Feb 2021 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
तपोवन टनल में फंसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में चमोली जिले के रैणी में आई आपदा के दौरान तपोवन सुरंग में काम कर रहे कुछ मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली तो आईटीबीपी के जवान देवदूत बनकर उतरे। गहरी खाई में रस्सियों के सहारे उतरकर टीम मजदूरों को बचाने में जुट गई। जवानों ने अब तक करीब 12 मजदूरों को सकुशल बचा लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
तपोवन टनल में फंसे मजदूर - फोटो : Twitter@ani
आपदा के दौरान तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का इन दिनों सुरंग निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा था। रविवार को भी सुरंग निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूर जुटे हुए थे।


 
विज्ञापन

3 of 6
तपोवन टनल में फंसे मजदूर - फोटो : Twitter@ani
ऋषिगंगा नदी में जैसे ही बाढ़ आई सुरंग में भी नदी का पानी और मलबा घुस गया। इस दौरान वहां काम कर रहे करीब 16 से 17 मजदूर मलबे में फंस गए। आपदा की सूचना पर आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें बचाव कार्य में जुट गईं। 

4 of 6
तपोवन टनल में फंसे मजदूरों को निकालते जवान - फोटो : Twitter@ani
इस दौरान आईटीबीपी की टीम तपोवन की सुरंग में गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से मजदूरों को रेस्क्यू करना शुरू किया। टीम को नीचे उतरने में हालांकि काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन कई मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
तपोवन टनल तक जाने के लिए नीचे उतरते जवान - फोटो : TwitterVideo @Itbp
बता दें कि चमोली जिले के रैणी में रविवार सुबह ग्लेशियर फट गया था। इसके बाद वहां एक बांध भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई। आपदा में अभी तक करीब दस लोगों की मौत की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तपोवन टनल के नीचे मजदूर - फोटो : TwitterVideo @Itbp
आईटीबीपी के अधिकारियों के अनुसार, 200 से अधिक जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्थिति का आंकलन करने के लिए एक टीम मौके पर मौजूद है। लोगों को जागरूक करने और बाहर निकालने के लिए जोशीमठ के पास एक और टीम तैनात की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें