फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Glacier Burst : आपदा ग्रस्त रैणी गांव में दूसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जारी, तस्वीरों में ग्राउंड जीरो का मंजर

Mon, 08 Feb 2021 07:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 9
राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदा ग्रस्त क्षेत्र रैणी गांव में दूसरे दिन सोमवार को भी राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सेना के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन सभी कार्य में जी-जान से लगे हैं। 

विज्ञापन

2 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : ANI

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी, सेना, और एनडीआरएफ की टीमें कल से राहत एवं बचाव कार्यों में लगी है। 35 लोगों के एक सुरंग में फंसे होने की संभावना है, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

 

विज्ञापन

3 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : अमर उजाला

हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह जोशीमठ पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज फिर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। वे रविवार को भी यहां पहुंचे थे।

4 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इसरो के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से इस घटना के कारणों का पता किया जाए, ताकि भविष्य में कुछ एहतियात बरती जा सके।
विज्ञापन

5 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : अमर उजाला
चमोली प्रशासन ने आपदा में लापता हुए लोगों की सूची जारी की है। इसमें करीब 119 लोगों के नाम शामिल हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : ANI
डीआरडीओ के निदेशक डॉ. एलके सिन्हा ने बताया कि डीआरडीओ की टीम चमोली में आपदा लाने वाले ग्लेशियर का हवाई सर्वेक्षण कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि एक लटकता हुआ ग्लेशियर मुख्य ग्लेशियर से अलग हो गया और संकरी घाटी में नीचे आ गया।
 
विज्ञापन

7 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : अमर उजाला
चमोली में आपदा प्राभावितों के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन की एक हजार किट तैयार की है। जिसमें आटा, दाल, चीनी, चायपत्ती, नमक, मोमबत्ती, माचिस, तेल , मसाले, साबुन आदि रखा गया है। 
 

8 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : ANI
जिला प्रशासन की पूरी टीम रविवार से ही क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी है। अन्य जिलों से भी अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं, ताकि आपदा ग्रस्त इलाकों में जो शव मिलें, उनकी पहचान और पोस्टमार्टम जल्द हो सके।
विज्ञापन

9 of 9
आपदा प्रभावित रैणी - फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रभावित रैणी क्षेत्र में रविवार से डीजीपी अशोक कुमार कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कमिश्रर गढ़वाल और डीआईजी गढ़वाल को सोमवार से क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें