तपोवन में बैराज साइट पर शवों को ढूंढती टीम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जेसीबी मशीन ने बैराज साइड से भी मलबा हटाने का काम शुरु कर दिया है। सुरंग के समीप तीन जेसीबी मशीनें मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। बैराज के एक छोर से धौली गंगा के रुख को मोड़ने का काम भी शुरु हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बैराज साइड का निरीक्षण कर स्थिति का जाजया लिया। वहीं, एनडीआरएफ के जवानों ने भी बैराज साइड मलबे में शवों की खोजबीन शुरु कर दी है।