फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदाः सुरंग में चल रहा था राहत बचाव कार्य, अचानक नदी में बढ़ गया पानी, तस्वीरों में देखें...

Thu, 11 Feb 2021 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
चमोली आपदा - फोटो : ANI
उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन में गुरुवार को राहत बचाव कार्य के दौरान अचानक ऋषिगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। तस्वीरों में देखें ग्राउंड जीरो के हालात...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला
नदी में पानी का बहाव बढ़ने सुरंग में भी पानी आने लगा। इस वजह से राहत बचाव कार्यों में लगी मशीनों और कर्मियों को सुरंग से वापस बुलाया गया। लोगाें को प्रभावित क्षेत्र से हटाया गया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद राहत बचाव कार्य फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
चमोली आपदा - फोटो : ANI
बताया गया कि नदी का जल स्तर दो गुना ज्यादा बढ़ गया। सुंरग के पास करीब एक किमी का क्षेत्र खाली कराया गया। जिस वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। लाउड स्पीकर के द्वारा सभी लोगों को सतर्क किया गया।

4 of 6
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला
अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि तीन किलोमीटर लंबी सुरंग के अंदर 180 मीटर पर एक मोड़ है। इसी मोड़ पर लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जल प्रलय में लापता हुए अपनों की तलाश में तपोवन औैर रैणी पहुंचे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। परियोजना की सुरंग से करीब 500 मीटर दूर बैठे लोग रेस्क्यू टीमों को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चमोली आपदा - फोटो : ANI
वर्तमान में एसडीआरएफ की आठ टीमों सहित अनेक राहत बचाव दल अभियान में शामिल हैं। रैणी गांव से श्रीनगर तक खोजबीन जारी है। ड्रोन ओर मोटरबोट से भी खोज की जा रही है। डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर है। अलकनंदा के तटों पर बायनाकुलर से भी सर्च अभियान जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें