फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदाः टूटने लगा सुरंग में फंसे अपनों के इंतजार में बैठे लोगों का सब्र, किया हंगामा, तस्वीरें

Fri, 12 Feb 2021 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
विज्ञापन
1 of 8
चमोली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सात फरवरी को नीती घाटी क्षेत्र में आपदा आने के बाद से सुरंग में फंसे लोगों का इंताजार कर रहे परिजनों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। शुक्रवार को सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों ने एनटीपीसी, सरकार और नेताओं के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने एनटीपीसी के जीएम को घेर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने हंगामा कर दिया और जल्दी रेस्क्यू कर परिजनों को निकालने की मांग की। तनाव बढ़ता देख टनल साइट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे पहले गुरुवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंची थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रभावित क्षेत्र में अपनों की तलाश कर रहे परिजनों ने राज्यपाल से भी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाई।

4 of 8
लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यह बात कहते-कहते कई परिजन रो पड़े। उन्होंने कहा कि सुरंग मेें पुरानी मशीनों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, जिससे काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इस पर राज्यपाल ने उन्हें भारी मशीनों से सुरंग से मलबा हटाने का कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सुरंग में दो मशीनों से मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
लोगों में भरा है आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
तपोवन परियोजना की सुरंग में फंसे 35 से 40 कर्मियों को बचाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पिछले 100 घंटों से चल रहे बचाव कार्य की सारी गतिविधियां संभावनाओं पर चल रही हैं। अंदर की सही जानकारी नहीं मिलने से प्रशासन भी स्पष्ट तौर पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।
 
विज्ञापन

7 of 8
लोगों में भरा है आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
सुरंग के अंदर चल रहे रेस्क्यू के प्लान को बदलने की रणनीति भी संभावनाओं के आधार पर ही की गई। उम्मीद की जा रही है कि जिन संभावनाओं को लेकर कार्य चल रहा है वह सही साबित हो।
विज्ञापन

8 of 8
लोगों में भरा है आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी के अधिकारियों ने प्रशासन को बताया कि फंसे कर्मी मुख्य टनल के बजाय एसएफटी टनल में हो सकते हैं। सुरंग से मलबा हटाने में कितना समय लग जाएगा इसका जवाब प्रशासन के पास भी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें