जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का प्रसारण गाना एप पर भी किया गया। जहां दो लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम लाइव देखा। जुबिन का कार्यक्रम देखने के लिए जौनसार, जौनपुर, कैंपटी सहित दूर-दूर से लोग मसूरी पहुंचे। जुबिन नौटियाल ने कहा कि संगीत समारोह से जो भी धनराशि एकत्र होगी, उसे चमोली आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दिया जाएगा।