फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का जश्न मनाने ऋषिकेश गए थे पांच दोस्त, दर्दनाक हादसा और दो को ऐसे खींच ले गई मौत...

Tue, 22 Dec 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश श्यामपुर-हरिद्वार बाईपास पर मनसा देवी फाटक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत पांच युवक सवार थे। स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस की मदद से घायलों को एम्स पहुंचाया गया जहां दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल का राजकीय एसपीएस चिकित्सालय और दो घायल युवकों का एम्स में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
accident - फोटो : amar ujala
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि ये पांचों युवक दोस्त थे। मृतक अवधेश पटेल की बीते एक दिसंबर को शादी हुई थी। शादी का जश्न मनाने के लिए सभी युवक रुड़की से ऋषिकेश आए थे। ऋषिकेश में जश्न मनाने के बाद वे कार से अपने घर रुड़की की ओर रवाना हो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
accident - फोटो : amar ujala
घटना बीते सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। कार में सवार होकर पांच युवक चालक रमेश कुमार (25) पुत्र तेज नारायण, निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर, रुड़की, प्रशांत कुमार  (28) पुत्र दयाराम ठाकुर, निवास-ई 18 सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की, अमित (26) पुत्र धनेश गुप्ता, निवासी गणेशपुर, रुड़की, सोनू पिंडवाल (25) पुत्र जोगेंद्र कुमार निवासी, मोहनपुरा रुड़की और अवधेश पटेल (35) पुत्र शंकरलाल पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार से ऋषिकेश आए थे। 

4 of 6
accident - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश घूमने के बाद देर रात पांचों युवक कार में सवार होकर रुड़की की ओर रवाना हो गए। इस बीच मनसा देवी फाटक के पास कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और उसके बाद पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आसपास मिट्टी के बर्तनों की दुकान में बर्तन टूट गए। 
विज्ञापन

5 of 6
accident - फोटो : amar ujala
इस हादसे में अमित कुमार और अवधेश पटेल की मौत हो गई, जबकि कार चालक रमेश कुमार, सोनू पिडंवाल और प्रशांत कुमार घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि पांचों युवक सेंट्रल, बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की (सीबीआरआई) में कार्यरत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
साह ने बताया कि कार में पांच युवकों में से चालक रमेश कुमार के साथ आगे की सीट पर प्रशांत कुमार बैठा हुआ था। जैसे ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, तभी कार का एयर बैग खुल गया, जिसमें आगे बैठे दो युवकों को कम चोटें आई हैं। पीछे बैठे सोनू पिंडवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें