फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कैबिनेट: पिछौड़ा और नथुली पहनकर शपथ लेने पहुंचीं ये मंत्री, टिकी सबकी निगाहें, तस्वीरें...

Fri, 12 Mar 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
राज्मंत्री पद की शपथ लेतीं रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में जैसे ही सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य पहुंचीं तो उन पर सबकी निगाहें टिक गईं। वह शपथ ग्रहण करने के लिए पारंपरिक पिछौड़ा और नथुली पहनकर पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण करने के लिए माइक संभाला तो जमकर नारे लगने  लगे।

राजभवन में आयोजित समारोह में 11 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में चार नए चेहरे शामिल किए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में गढ़वाल मंडल से चार कैबिनेट और दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ली है।  

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड कैबिनेट का गठन: 11 मंत्रियों ने ली शपथ, आठ कैबिनेट मंत्री और तीन बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

कैबिनेट में चार मंत्रियों के साथ पौड़ी गढ़वाल का दबदबा दिखा। कुमाऊं मंडल से भी चार कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।  वहीं, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट के मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या समर्थक उमड़े। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: ये चार नए चेहरे हुए तीरथ मंत्रिमंडल में शामिल, यहां जानें उनके बारे में सब कुछ... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
रेखा आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहन रखा था। इसे पहाड़ में हर मांगलिक आयोजन पर पहनते हैं। मांग-टीका रेखा आर्य के ठेठ पहाड़ी अंदाज को दर्शा रहा था। रेखा आर्य ने मोटी सी नथुली भी पहनी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
अब यदा-कदा ही दिखाई देने वाला गलोबंद भी रेखा ने पहन रखा था। सोमेश्वर विधायक ने गले में हंसुली भी पहन रखी थी। शपथ ग्रहण के दौरान रेखा के लंबे झुमके भी आकर्षण का केंद्र थे। 

4 of 5
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि उत्तराखंड में खास मौकों पर महिलाएं रंगीला-पिछौड़ा पहनती हैं। शादी और अन्य मांगलिक कार्य में इस परिधान का खास महत्व है। यह पिछौड़ा कुंमाऊं की संस्कृति का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
रंगीला पिछौड़ा हल्के फैब्रिक और एक विशेष डिजाइन के प्रिंट का होता है। पिछौड़े के पारंपरिक डिजाइन को स्थानीय भाषा में रंग्वाली कहा जाता है। तीज त्योहार पर  सुहागिन महिलाएं इसे पहनना नहीं भूलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें