उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। चार घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें बस का ड्राइवर भी शामिल है। वहीं, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। बता दें कि उत्तरकाशी के रिखाऊं खड्ड के समीप जिस स्थान पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर भी सड़क काफी चौड़ी थी। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था। तेज रफ्तार होने के कारण पास देते समय वाहन सड़क से बाहर निकल गया और गहरी खाई में जा गिरा। 26 तीर्थयात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है।
विज्ञापन
3 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री हाइवे पर अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की असावधानियां भी उजागर हुई हैं। दोनों वाहन अन्य वाहन को पास देते समय असावधानी बरतने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।
4 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ रोज पहले यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, जिसमें तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। वाहन जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी थी साथ ही सड़क पर ब्लैक टॉप भी किया गया था। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देने के लिए वाहन बैक करते समय चालक की असावधानी भारी पड़ गई।
विज्ञापन
5 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे पर कोपांग के समीप एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें दो तीर्थ यात्रियों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
6 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
लगातार तीसरी ट्रिप पर थी हल्द्वानी की बस
उत्तरकाशी में जो बस हादसे का शिकार हुई है, वह लगातार तीसरी ट्रिप पर थी। इससे पहले वह दो बार तीर्थयात्रियों को ले जा चुकी है। यह बस हल्द्वानी की है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि बस के सभी कागजात दुरुस्त थे। बस का रजिस्ट्रेशन 28 मई 2018 का है।
विज्ञापन
7 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
इसकी फिटनेस पांच नवंबर 2022 तक, इंश्योरेंस 10 मार्च 2023 तक, टैक्स 30 जून 2022 तक, प्रदूषण 13 मई 2023 तक और परमिट दो जून 2025 तक वैध था। उन्होंने बताया कि बस को इसी आधार पर ग्रीन कार्ड मिला हुआ था।
8 of 12
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
यह बस यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ कंपनी लिमिटेड की ओर से यात्रा में भेजी गई थी। ट्रिप कार्ड की डिटेल के मुताबिक, बस में 28 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
9 of 12
सीएम शिवराज ने उत्तराखंड बस हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने जाना घायलों का हाल
वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हादसे में चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उदय सिंह, उनकी पत्नी हकी राजा, राजकुमारी और ड्राइवर हीरा सिंह से मैंने मुलाकात की है। बस ड्राइवर हीरा का कहना है कि बस का स्टीयरिंग फेल हो गया था। पहाड़ की तरफ गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी टकराकर खाई में जा गिरी।
10 of 12
uttarakhand bus accident
- फोटो : अमर उजाला
उदय सिंह ने कहा कि धड़ाक से आवाज आई और न जाने कितनी पलटियां खाकर बस खाई में जा गिरी। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं, जब होश आया तो देखा पुलिसवाले मुझे उठा रहे हैं। सीएम ने कहा कि उदय सिंह की पत्नी हकी बाई मुझसे अपने बेटे का पूछ रही थी।
11 of 12
uttarakhand bus accident
- फोटो : अमर उजाला
31 तीर्थ यात्रियों की मौत हुई वाहन दुर्घटनाओं में
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान अब तब 70 तीर्थयातित्रयों की मौत हो चुकी है जिसमें 31 तीर्थ यात्रियों की मौत वाहन दुर्घटनाओं में हुई है। शेष 39 की मौत अन्य कारणों से हुई है। बीते 3 मई से चारधाम यात्रा शुरु हुई है। इस दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की दुर्घटना को मिलाकर तीन हादसे हो चुके हैं। इनमें कुल 31 तीर्थ यात्रियों ने अपनी जान गंवाई।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी
- फोटो : Social media
मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी बस हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।