फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी दून के बेटे की ‘टाइगर जिंदा है’, फर्स्ट शो देखने को परिवार में उत्साह

Fri, 22 Dec 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
दून के बेटे अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर जिंदा है शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म देखने को लेकर देहरादून में रहने वाले उनके पिता केएच जैदी और पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। परिवार ने पहले दिन का पहला शो देखने की योजना बनाई है।


 
विज्ञापन

2 of 5
tiger zinda hai show
दून के बेटे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है को दून में उनके माता-पिता देखेंगे। उनके पिता केएच जैदी ने बताया की वह अली अब्बास की फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। काफी दिनों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai show
अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। वह अपने परिवार के साथ अली अब्बास की फिल्म देखने जाएंगे। महारानी बाग स्थित शिव विहार कालोनी निवासी केएच जैदी ने बताया कि अली इस फिल्म के लिए काफी समय से मेहनत कर रहा था। मुझे अली पर पूरा भरोसा है कि उसकी फिल्म सुपर हिट रहेगी।

4 of 5
tiger zinda hai
अली की फिल्म को लेकर हर वर्ग में उत्साह है और मुझे यकीन है की फिल्म सिनेमा घरों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इससे पहले अली अब्बास मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुलतान जैसी सुपर हिट फिल्में दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
उनके पिता ने बताया कि टाइगर जिंदा है, एक सामाजिक मुद्दे पर बनी दमदार फिल्म है। जिसमें एक्शन भी है, रोमांस भी है और एक ऐसा मुद्दा है। जिससे लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते है। सुलतान के बाद सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की यह दूसरी फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें