फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand board result 2017: मेरिट में लड़के, पास प्रतिशत में लड़कियां रही अव्वल

Tue, 30 May 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
uk result - फोटो : amarujala
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार मेरिट में लड़के तो पास प्रतिशत में बेटियां छाई हुई हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट गंगनाली श्रीनगर पौड़ी के आदित्य घिल्डियाल ने 95 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aysha
वही हाईस्कूल में गौरी एमपी इंटर कालेज विजय नगर रुद्रप्रयाग की आईसा 98.4 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रही। इस वर्ष हाईस्कूल का परिणाम पिछले साल की अपेक्षा .20 फीसदी अधिक 73.67 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का .48 प्रतिशत अधिक 78.89 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

3 of 5
aditya ghildiyal - फोटो : amar ujala
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनो ही परीक्षाओं में पास प्रतिशत में बेटियां लड़कों से आगे रही। इंटरमीडिएट में बेटियों का पास प्रतिशत 82.07 फीसदी और छात्रों का 75.56 फीसदी रहा। वही हाईस्कूल में बेटियों का पास प्रतिशत 78.51 फीसदी और छात्रों का 68.76 फीसदी रहा। 

4 of 5
uk result - फोटो : amarujala
इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर ऊधमसिंह नगर के आकाशदीप वत्सल 94.80 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दूसरे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार की मेघा 94.20 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uk result
वही हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर ऊधमसिंह नगर के हर्ष वर्धन वर्मा 98.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और एचएसएस बड़कोट उत्तरकाशी के अजय विक्रम सिंह बिष्ट 97.6 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें