भाजपा नेता और उत्तराखंड के वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत अपने कुशल नेतृत्व और व्यक्तित्व की खूबियों से सबको मुरीद बना देते थे। जानिए उनके बारे में खास बातें...
विज्ञापन
2 of 6
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
मृदुभाषी, सौम्य और व्यवहारकुशल
छोटा हो या बड़ा, सामान्य हो या विशिष्ट, प्रकाश पंत सबसे लिए मृदुभाषी और व्यवहारकुशल व्यक्ति रहे। उनके व्यक्तित्व की पहली खासियत उनकी सौम्यता रही।
विज्ञापन
3 of 6
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
तार्किक, शानदार वक्ता
प्रकाश पंत की हर बात तर्कों से समृद्ध रहती थी। कंठस्थ आंकड़ों का इस्तेमाल करने वाले वह शानदार वक्ता थे। भावुकता और व्यवहारिकता का पुट उनके भाषण में मौजूद रहता था।
4 of 6
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
संसदीय मामलों के पारंगत
पंत की संसदीय मामलों में खास दिलचस्पी थी। इस दिचलस्पी ने उन्हें इसमें पारंगत बनाया। उत्तराखंड के पहले स्पीकर और दो बार के संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का संसदीय ज्ञान सबको चौंकाता था।
विज्ञापन
5 of 6
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
हर बार सरकार के संकटमोचक
खंडूड़ी, निशंक या फिर त्रिवेंद्र सरकार की बात कर लें, प्रकाश पंत हर सरकार के संकटमोचक साबित हुए। सबको साथ लेकर चलने की खासियत ने सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह उन्हें प्रभावी बनाया।
सामाजिक सरोकार सबसे ऊपर
पंत ने हमेशा सामाजिक सरोकारों को तवज्जो दी। छात्र जीवन में तो वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे ही, इसी वजह से सरकारी नौकरी ज्यादा देर तक नहीं कर पाए और राजनीति में आ गए।