फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्यूबलाइट' में क्या है सलमान खान का 'सीक्रेट', एक्टर ने खोला राज

Fri, 23 Jun 2017 01:01 PM IST
विपिन खर्कवाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 9
tubelight movie scene
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' में उत्तराखंड का एक सितारा है। इन्होंने फिल्म की कुछ बातें शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
brijendra kala
मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले मशहूर चरित्र अभिनेता ब्रिजेंद्र काला ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगे। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि में बनी है।
विज्ञापन

3 of 9
brijendra kala in PK
इसमें वह एक पहाड़ी गांव के दुकानदार के रोल में नजर आएंगे। हल्द्वानी पहुंचे काला ने अमर उजाला से एक बातचीत में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर चर्चा की।

4 of 9
kabir khan and salman khan
‘ट्यूबलाइट’ के बारे में उन्होंने बताया कि कबीर खान जानते हैं कि मेरी पृष्ठभूमि पहाड़ की है। इस फिल्म की कहानी बार्डर के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में पहाड़ी गांव के दुकानदार की भूमिका में उन्होंने मुझे फिट पाया।
विज्ञापन

5 of 9
salman khan
वह बताते हैं कि फिल्म में सलमान खान का भाई फौज में होता है और वह इस युद्ध को किसी भी तरह रोकना चाहते हैं। सलमान जिस गांव में रहते हैं उस गांव में यह दुकान गांव की चौपाल है। दुनिया जहान की बातों का अड्डा उनकी दुकान बनती है। फिल्म में उन्होंने कुछ संवाद गढ़वाली में भी किए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
tubelight movie
स्टारडम की चकाचौंध के बीच चरित्र अभिनेता की भूमिका के बारे में काला कहते हैं कि अब वह दौर है जब मेनस्ट्रीम सिनेमा और वैकल्पिक सिनेमा साथ-साथ देखा जा रहा है। दर्शक स्टार और स्टोरी दोनों को बराबर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
salman khan
आज बॉलीवुड के हालात यह हैं कि स्टार के पास एक बार को काम की कमी हो सकती है, लेकिन चरित्र अभिनेता के पास फुर्सत ही नहीं है। युवाओं को काला संदेश देते हैं कि एक्टिंग में कॅरिअर शानदार है लेकिन लगन, ईमानदारी और धैर्य के बिना पहचान मिलना नामुमकिन है।

8 of 9
salman khan in tubelight
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर वह कहते हैं इसके लिए निर्माताओं, कलाकारों और दर्शकों को मिलकर काम करना होगा। वह कहते हैं कि हम अपनी प्राकृतिक संपदाओं को रुपहले पर्दे पर दर्शाकर कैसे कैश करें, इसके लिए सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
brijendra kala - फोटो : amarujala
ब्रिजेंद्र काला का ससुराल हल्द्वानी स्थित हाइडिल कॉलोनी में है। वह कहते हैं यहां का दामाद होने के नाते जब मन होता है कि मैं यहां खातिरदारी करवाने चले आता हूं। उन्होंने बताया कि मेरी पैदाइश नाना के घर गढ़वाल के नौटियाल गांव की है, जबकि मेरे माता-पिता सुमाढ़ी, पौड़ी के रहने वाले हैं। वह बताते हैं कि उनकी पढ़ाई यूपी के मथुरा में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें