फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Bypoll 2023: कोई डोली पर तो कोई कंधे पर बैठकर पहुंचा मतदान करने, देखें उत्साह से भरी तस्वीरें

Tue, 05 Sep 2023 02:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
बागेश्वर में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव आज मंगलवार को हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर पर मतदान की सुविधा की गई थी, बावजूद इसके कई बुजुर्ग मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर आकर वोट डाला। 

Bageshwar Bypoll 2023 Voting: मतदान कर्मी जीपीएस सिस्टम से लैस, हर दो घंटे में मिलेगी मतदान की सूचना

वहीं, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया। वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एंड आईजी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 6
बागेश्वर में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए 188 मतदेय स्थल और 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 हैं। इनमें 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है। 

4 of 6
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैदल चलकर वोट डालने जाती बुुजुर्ग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन प्रक्रिया में नवीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ईवीएम की मॉनिटनिंग के लिए मतदान कार्मिकों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इससे उनकी गतिविधियों की जानकारी मिलेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें