चमोली जिले से सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ द्रोणागिरी में शांतिपूर्वक मतदान कराकर पोलिंग पार्टी बृहस्पतिवार को हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर लौट आई है। पोलिंग पार्टी में सभी युवा अधिकारी शामिल थे।
उन्हें केंद्र तक पहुंचने में कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पहले पगडंडी से आवाजाही की तो फिर नौ किमी पैदल चले। इसके बाद कई जगह पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त मिला। द्रोणागिरी गांव से लौटकर अधिकारियों ने आपबीती सुनाई।
द्रोणागिरी गांव तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित है। अपने गांव तक पहुंचने के लिए भोटिया जनजाति के ग्रामीण करीब नौ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करते हैं। शीतकाल में वह निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं और ग्रीष्मकाल में घरों को लौट आते हैं।
Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे बंद, चार पोलिंग पार्टियां हेलिकॉप्टर और 36 वाहनों से पहुंचीं गोपेश्वर