बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एक कार रजाखेत से देहरादून जा रही थी। दोपहर तीन बजे लगभग आगराखाल के समीप कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में रजाखेत निवासी बबीता (24), कविता (24), वाहन चालक धर्म सिंह (54), धन सिंह (50), अजबपुर कला नेहरू कालोनी देहरादून निवासी पूजा (20), देवांश (6) व संतोषी (32) घायल हो गए।