फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: खाई में पड़े मिले दो दिन से लापता तीन लोगों के शव, कार के उड़े परखच्चे, तस्वीरें...

Wed, 14 Apr 2021 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दो दिन पहले श्रीनगर के लिए घर से निकले दो किशोरों समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौगांव के समीप अलकनंदा नदी में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई जिस पर छानबीन में जुटी पुलिस को बुधवार शाम कार के अलकनंदा में गिरने की सूचना मिली। पुलिस ने आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ व रेलवे क्यूआरटी के साथ मिलकर शवों को खाई से निकाला। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : 18 से 35 साल की उम्र वाले संभलकर चलाएं वाहन, हादसों में सबसे ज्यादा मौतें इसी आयु वर्ग में 

बुधवार को शाम लगभग साढ़े पांच बजे ग्राम पंचायत खांकरा के पूर्व प्रधान नरेंद्र ममगाईं ने पुलिस को सूचना दी कि नौगांव के समीप हाईवे से लगभग ढाई सौ मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे एक कार गिरी है। पास ही तीन शव पड़े हुए हैं।

कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार और एसडीआरएफ के एसआई केएस रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन व एसडीआरएफ के रेस्क्यू दल ने मशक्कत बात तीनों शव निकाले। मृतकों की पहचान सूरज लाल (25) पुत्र उद्दिलाल, लक्की (16) पुत्र जयपाल सिंह और अंकित (11) पुत्र सुरेश लाल, निवासी अमसारी, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
राजस्व उप निरीक्षक मनोज असवाल के अनुसार अमसारी निवासी जयपाल सिंह ने इन तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीनों 12 अप्रैल की रात 11 बजे कार से श्रीनगर के लिए निकले थे। कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दूसरी तरफ घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नरेंद्रनगर (टिहरी) के जाखणीधार ब्लॉक के रजाखेत से देहरादून जा रही एक कार आगराखाल के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवती की स्थिति गंभीर है। श्रीदेव सुमन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे।

4 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एक कार रजाखेत से देहरादून जा रही थी। दोपहर तीन बजे लगभग आगराखाल के समीप कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में रजाखेत निवासी बबीता (24), कविता (24), वाहन चालक धर्म सिंह (54), धन सिंह (50), अजबपुर कला नेहरू कालोनी देहरादून निवासी पूजा (20), देवांश (6) व संतोषी (32) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसे के बाद शवों को रेस्क्यू करते जवान - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर आगराखाल चौकी प्रभारी जेपी कोहली व अग्निशमन प्रभारी धीरज सिंह तड़ियाल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा के सिर और पैर पर गंभीर चोट आने के कारण उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य छह घायलों की स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें