जंगल में आग बुझाने के दौरान चोटिल वनकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं धोबीघाट में आग बुझाते वक्त एक वन वीट अधिकारी अनीता कुंवर चोटिल हो गई। जब वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत सड़क किनारे आग बुझा रहे थे। अनीता उनसे कुछ दूरी पर ही आग बुझा रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई। जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। उन्हें तत्काल बेस अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। डा. रावत ने कहा कि आग लगने की जितनी भी घटना होती है, उतने मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। आग लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।