आईएसबीटी से घंटाघर तक प्रस्तावित ‘मॉडल रोड’ का रविवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जायजा लिया। ई रिक्शा पर सवार शहरी विकास मंत्री ने नगर निगम, बिजली, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम विभागों के अफसरों को तत्काल मॉडल रोड को विकसित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
2 of 6
उन्होंने कहा कि ऐसा करने में नाकाम अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को निरीक्षण के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आइएसबीटी स्थित पार्किंग को तत्काल बनाने के निर्देश दिए। इस पर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाना होगा। पर कौशिक ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों से कहा कि यदि नगर निगम पार्किंग नहीं बनाता है तो आप बनाएं। उन्होंने शिमला बाईपास के पास सड़क किनारे लगाए गए ट्रांसफार्मर को हटाने के साथ ही आइएसबीटी से घंटाघर तक बाधक बन रहे बिजली के पोल हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां पर सड़क ज्यादा चौड़ी है और वहां अतिक्रमण है तो उसे तत्काल हटाया जाए।
4 of 6
वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जाली लगाई जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को माजरा के पास सड़क किनारे पड़ी एडीबी की पाइप लाइनों को हटाने और एडीबी से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे लगे साइन बोर्डों को तत्काल हटाने को कहा। इस दौरान डीएम एसए मुरुगेशन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी अजय सिंह, एडीएम हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सीएस मर्तोलिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विनीत कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
लालपुल चौक के पास स्थित सब्जी मंडी स्थल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम के कर्मचारियों से पूछा कि लोग गाड़ी कहां पार्क करते हैं। इस पर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि यहां दोनों तरफ सब्जी की दुकानें लगाई जाती हैं, जबकि बीच पर वाहन खड़े किए जाते हैं। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि निगम कर्मचारी झूठ बोल रहे हैं।
मंत्री ने विभागों से जुड़े सभी अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि आज से सभी काम पर लग जाएं। एक सप्ताह के भीतर काम दिखना चाहिए। झूठा आश्वासन मुझे पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं, डीएम और एसएसपी को लेकर कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान खामियां मिलीं तो अधिकारी सस्पेंड होंगे।