फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म मामला: घटना स्थल को पुलिस ने किया सील, देर रात तक रहे तनाव के बाद आज दिखे ऐसे हालात

Fri, 19 Jun 2026 03:05 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी में गुरुवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील किया। नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर उठे विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी को पीटा। दुकान में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में बवाल: घटनास्थल किया गया सील - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने आज शुक्रवार को घटनास्थल को सील कर दिया। दुष्कर्म का आरोप मुस्लिम नाबालिग युवक पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है।

विज्ञापन

2 of 5
घटना स्थल को पुलिस ने किया सील - फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

3 of 5
घटना स्थल को पुलिस ने किया सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

4 of 5
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। वहीं, घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने आरोपी पक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाबालिग से छेड़छाड़ को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस दौरान पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाली क्षेत्र में तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें