उत्तर प्रदेश के मुखिया की बहन की आंखें 26 सालों से हर राखी पर अपने भाई का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का यह पहला रक्षाबंधन है। जिस मौके पर अपने सीएम भैय्या से उनकी बहन शशि ने ये खास उपहार मांगा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
shashi devi
हर राखी पर योगी आदित्यनाथ को याद करके शशि देवी की आंखें नम हो जाती हैं। शशि ने 26 साल से अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी है। शशि कहती हैं कि बचपन में आदित्यनाथ उनके साथ राखी का त्योहार मनाते थे।
विज्ञापन
3 of 6
shashi devi
लेकिन उनके घर छोड़कर जाने के बाद से आज तक सीएम योगी की कलाई सूनी पड़ी है। भारत के सबसे बड़े राज्य का मुखिया बनने के बाद अब शशि देवी के भैय्या, सीएम भैय्या बन चुके हैं।
4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
अपने सीएम भैय्या से उनकी बहन ने एक खास उपहार मांगा है। शशि का कहना है कि भले ही मेरे भैय्या मुझसे राखी बंधवाने न आएं, लेकिन मैं चाहती हूं कि वह देश की जनता की भलाई के लिए काम करें।
विज्ञापन
5 of 6
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
बता दें कि शशि देवी तीर्थनगरी ऋषिकेश में दो दुकानें हैं। एक दुकान नीलकंठ मंदिर के पास है तो दूसरी भुवनेश्वरी मंदिर (पार्वती मंदिर) के पास है। इन दुकानों में चाय, पकौड़ी और प्रसाद मिलता है।
शशि देवी का ससुराल ऋषिकेश में ही कोठार गांव में है। इनके पति पूरन सिंह पयाल पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इसके साथ ही नीलकंठ मंदिर के पास इनका एक लॉज भी है।