हरिद्वार में करीब ढाई महीने की बंदिशों के बाद केंद्र सरकार की छूट के चलते सोमवार को हरिद्वार में धार्मिक स्थलों के कपाट खुले। हरकी पैड़ी क्षेत्र को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आज पहले दिन कम ही संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। लेकिन श्रद्धालुओं के आने से सूनी पड़े घाट पर फिर से चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी पर मां गंगा की आरती पुजारी तो रोज करते ही थे, लेकिन आज श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर आरती में भाग लिया। श्रद्धालु गंगा घाट पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बैठे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दोपहर तक गंगा आरती के आयोजन को लेकर संशय बना हुआ था। डीएम सी रविशंकर से गंगा सभा के पदाधिकारियों की वार्ता होने के बाद पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में निरीक्षण करने के बाद ही पुलिस ने गंगा आरती में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अनुमति दी। आसपास के व्यापारी और श्रद्धालु गंगा आरती देखने के लिए हरकी पैड़ी पर पहुंचे।