अगर कोई अनजान लड़की फोन करके आपको दोस्ती ऑफर करे तो सावधान रहिए। पुलिस साइबर सेल में आई शिकायत से इन लड़कियों की चालबाजी का पता चला है।
विज्ञापन
2 of 5
call girl
देहरादून में इस समय लड़कियों का ऐसा गिरोह सक्रिय है जो हाईप्रोफाइल लड़कियों से दोस्ती कराने के नाम पर युवकों को ठग रहा है। बीते दिनों दून पुलिस के साइबर सेल को ऐसी ही एक शिकायत मिली । जिसमें एक लड़की ने फोन के जरिये युवक को संपर्क कर बताया कि वह हाईप्रोफाइल महिलाओं और कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से दोस्ती कराती है।
विज्ञापन
3 of 5
Money
युवक उनकी बातों में आ गया और युवक ने क्लब की सदस्यता लेने के लिए करीब 43 सौ रुपए लड़की द्वारा बताए बैंक अकाउंट में जमा करा दिए, लेकिन उसकी किसी महिला या लड़की से मुलाकात नहीं हुई। जिस नंबर से कॉल आई थी वह फोन नंबर भी स्वीच ऑफ हो गया।
4 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में पता चला है कि जिन नंबरों से युवक को कॉल किए गए थे, वह सभी फर्जी नाम और पते पर लिए गए थे। पुलिस ने बताया कि लड़कियों से दोस्ती कराने के नाम पर शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसमें लड़कियां भी शामिल हैं। यह क्लब दो से पांच या दस हजार रुपए तक की ही ठगी करते हैं।
ठगे जाने के बाद लोग बदनामी के डर से लोग शिकायत नहीं करते। इसलिए ऐसे गिरोह बेखौफ लोगों को शिकार बनाते रहते हैं। इस बाबत एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर हुई धोखाधड़ी का मामला संज्ञान में है। साइबर सेल को फोन नंबर और बैंक अकाउंट के जरिये नेटवर्क का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया इनपुट जुटाए जा रहे हैं।