इन दिनों उत्तराखंड की वादियां बर्फ से लकदक हैं। अब पर्यटक भी उत्तराखंड का रुख करने लगे हैं। तस्वीरों में देखिए, केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दिलकश नजारा...
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
2 of 13
सीबीआरआई के वैज्ञानिक अजय चौरसिया, निम के तकनीकी सलाहकार संदेश अटेलकर व प्राचार्य कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
3 of 13
बर्फबारी के बाद धूप खिलने से हिमक्रीड़ा स्थल औली में सुहावना हुआ मौसम।
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
4 of 13
बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देवभूमि में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया। सर्दी की इन तस्वीरों को देखकर आपको भी ठंड का अहसास होगा।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
5 of 13
चकराता में जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। दूर से ही चोटियां लोगों का मन मोह रही हैं। हालांकि, धुंध होने के कारण ज्यादा देर तक लोग इस मनोरम दृश्य का दीदार नहीं कर सके। शुक्रवार को चकराता का अधिकतम तापमान सात और न्यूनतम तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विकासनगर का तापमान 17 डिग्री अधिकतम और नौ डिग्री न्यूनतम रहा।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
6 of 13
शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बाद जोशीमठ से कुछ इस तरह दिख रही हैं बर्फ से ढकी वादियां।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
7 of 13
हरिद्वार में मौसम आये परिवर्तन से बढ़ी ठंड से बचने के लिए कंबल ओढ़कर बैठा वृद्ध।
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
8 of 13
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार का दिन बेहद ठंडक भरा रहा। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पारा शून्य के नीचे जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। ठंड की वजह से दिनभर बाजारों में सन्नाटा रहा।
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
9 of 13
शुक्रवार को देहरादून में हुई बारिश की वजह से पारे में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर कई जगहों पर तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिन और रात का तापमान 24 घंटे लगभग एक जैसा रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर महज दो डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 12 घंटे बारिश और बादल का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं।
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
10 of 13
देहरादून में पारे का मिजाज पल-पल बदलता रहा। दिन में कभी उमस बढ़ी तो कभी घटी। सुबह 8:30 बजे अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री था। कुछ देर बारिश हुई और पारा 11:30 बजे तक 13.8 डिग्री पर आ गया। इसके बाद फिर हल्की गर्माहट हुई। दोपहर 2:30 बजे पारा 14 डिग्री हो गया। बूंदाबांदी होने से शाम 5:30 बजे पारा 13.6 डिग्री पर पहुंच गया।
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
11 of 13
हरिद्वार में बढ़ी ठंड से बचने के लिए हाईवे के किनारे अलाव जलाकर हाथ सेकते लोग।
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ, तस्वीरों में देखें नजारा
12 of 13
गढ़वाल के कर्णप्रयाग में ठंड बढ़ने के कारण अलाव का सहारा लेने लगे हैं स्थानीय लोग।