फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय राज्यमंत्री रिजीजू, औली में उठाया स्कीइंग का लुत्फ, देखिए...

Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 7
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजृृ
भारी बर्फबारी के बाद उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू बर्फ देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने औली में स्कीइंग का खूब लुत्फ उठाया। वे मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर औली पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजृृ
उन्होंने यहां हिमवीरों से भेंट की और सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। बुधवार को वे सरहद पर मुस्तैद आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात करने जाएंगे। मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू एमआई 17 से जोशीमठ स्थित सेना हेलीपेड पहुंचे। वे यहां से आईटीबीपी के प्रथम बटालियन कैंपस पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजृृ
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बंद होने से वे रोपवे से औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान पहुंचे। यहां जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद हिमवीरों ने उन्हें विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चल रहे स्कीइंग प्रशिक्षण का डेमो दिखाया। 


 

4 of 7
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जवानों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने औली स्थित पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान के ट्रेनिंग सेंटर का जायजा भी लिया। वे रात्रि प्रवास भी औली में आईटीबीपी कैंप में करेंगे। गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि मौजूदा समय में चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ
यह हिमवीरों के लिए काफी मुश्किलों भरा और चुनौतीपूर्ण समय होता है। बुधवार को सीमा की रेकी के लिए मुस्तैद जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रह रहे जवानों से मुलाकात करने से जवानों का हौसला बुलंद होता है।
विज्ञापन

6 of 7
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ
दो से सात फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मनाली में होने वाले नेशनल सीनियर स्कीइंग गेम्स के लिए उत्तराखंड की स्कीइंग टीम का चयन कर लिया गया है। टीम में छह पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ
विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव अजय भट्ट ने बताया कि नेशनल स्कीइंग में अल्पाइन स्कीइंग, सलालम, ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मंगलवार को औली में टीम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें