उत्तराखंड से लगी चीन, नेपाल और तिब्बत की सीमाओं पर मजबूत तंत्र स्थापित करने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव सुशील कुमार शुक्रवार को देहरादून पहुंचे।
वह दो अक्तूबर तक सीमाओं का आंकलन करने के साथ ही यहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से भी मिलेंगे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में अलर्ट है।
इस बीच शुक्रवार को गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव सुशील कुमार दून पहुंचे। शनिवार को वह देहरादून से केदारनाथ होते हुए गौचर भी जाएंगे। यहां 8वीं बटालियन हेडक्वार्टर में बैठक लेंगे।