फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2019: मोदी सरकार के आखिरी बजट पर कुछ ऐसा रहा कर्मचारियों का रवैया

Fri, 01 Feb 2019 03:56 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
pm modi
वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार आखिरी बजट पेश किया। आयकर छूट की सीमा बढ़ाने के फैसले से कर्मचारियों के चेहरे खिल गए हैं।


 
विज्ञापन

2 of 9
yashwant
सरकार का बजट स्वागत योग्य है। भले ही देर आए, लेकिन सरकार ने काफी राहत दी है। कर्मचारियों को आयकर में छूट दी है। अधिकारियों, मिडियम क्लास और प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों को राहत दी है। 
- यशवंत सिंह रावत उद्योग राज्य कर्मचारी संगठन
विज्ञापन

3 of 9
Arun
पहले जो आयकर की सीमा थी। उसमें आय का एक बड़ा हिस्सा कट रहा था। अब कर्मचारियों को इससे खासी राहत मिलेगी।
- अरुण पांडे कर्मचारी नेता
 

4 of 9
subhash
यह बजट सभी के लिए स्वागत योग्य है। भारत सरकार ने कर्मचारियों के हित में महंगाई को देखते हुए यह फैसला लिया है।
- सुभाष देवलिया कर्मचारी नेता
 
विज्ञापन

5 of 9
rakesh
भारत सरकार ने अभी आठ लाख तक की सीमा पर 10 प्रतिशत का आर्थिक आरक्षण दिया है। हम चाहते थे कि आयकर छूट की सीमा 8 लाख तक होनी चाहिए थी। लेकिन फिर भी सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला स्वागत योग्य है। इसके साथ ही भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि जो नई पेंशन नीति है उसे हटाकर पुरानी नीति को यथावत रखा जाए।
- राकेश जोशी महासचिव सचिवालय संघ
विज्ञापन

6 of 9
prahlad - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी प्रहलाद ठाकुर ने आयकर सीमा बढ़ाए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने आयकर सीमा पांच लाख किए जाने पर पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हम आठ लाख तक छूट की मांग कर रहे थे। उन्होंने यह फैसला चुनावी वर्ष में लिया, लेकिन फिर वह बधाई के पात्र हैं। कर्मचारियों का जीपीएफ बढ़ाया गया है उसके लिए भी सरकार को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा। बजट से मिडियम क्लास कर्मचारी समाज को भारी राहत मिली है।
विज्ञापन

7 of 9
pankaj
मैं इस बजट को अच्छा बजट मानूंगा। हमें इस बजट से जो अपेक्षा थी चाहे वो छोटा कारोबार करने वाला, किसान हो या कामगार हो इन सब के लिए इस बजट में कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं।
- पंकज गुप्ता चेयरमैन उत्तराखंड उद्योग संघ

 

8 of 9
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी करनी है। और आज बजट में किसानों को एक साल में 6 हजार रुपए खाते में दिए जाएंगे। यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाएगा। और दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को यह रकम दी जाएगी। उत्तराखंड के करीब 93 प्रतिशत किसान इससे लाभांवित होंगे। उत्तराखंड के किसानों के लिए यह ऐतिहासिक बजट है। पांच लाख रुपए तक की आय को आयकर में छूट कगा फैसला भी ऐतिहासिक है।
- धन सिंह रावत,उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड
विज्ञापन

9 of 9
Premchand Aggarwal
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और जनता से किए वादे पूरे किए गए हैं। इस बजट से देश के विकास को तेजी मिलेगी। उन्होंने अंतरिम बजट को कल्याणकारी, ऐतिहासिक, क्रांतिकारी, सर्वांगीण विकास वाला बजट बताते हुए इसकी तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री पीयूष गोयल को इस बजट के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें