फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-19 World Cup फाइनल में धूम मचाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी के फैन हैं सौरव गांगुली

Mon, 05 Feb 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
under-19 world cup
न्यूजीलैंड में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ओर से खेल रहे उत्तराखंड के बेटे ने आस्ट्रेलिया के दो विकेट चटकाए। सौरव गांगुली भी इनकी तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kamlesh nagarkoti
अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी तेज गेंदबाज से सभी को हैरान कर दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी ट्विटर पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय टीम का भविष्य बताया है। कमलेश के पिता लक्ष्मण नगरकोटी कुछ दिनों पहले ही सेना से रिटायर हुए हैं और इस समय राजस्थान में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में कमलेश की दादी और चाचा-चाची अपने परिवार के साथ रहते हैं।

 

4 of 7
kamlesh nagarkoti
अंडर 19 विश्व कप से आईपीएल में इंट्री मारने वाले कमलेश नागरकोटी इस श्रेणी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी की को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। इस 18 साल के तेज गेंदबाज ने अंडर19 वर्ल्ड कप में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी है। इनकी गेंदबाजी से सभी हैरान हैं।


 
विज्ञापन

5 of 7
kamlesh
शाहरुख खान की केकेआर ने उन्हें खरीदने में शुरू से दिलचस्पी दिखाई और 3.20 करोड़ में उन्हें खरीदकर ही माने। कमलेश जहां 145 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करते हैं, वहीं निचलेक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ कमाल के फील्डर भी हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
cricketer manish pandey
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 11वें  सीजन के लिए हुई नीलामी में उत्तराखंड के बागेश्वर के दो खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हुई। इनमें एक नाम मनीष पांडे का है जो काफी जाना पहचाना है, जबकि दूसरा नाम कमलेश नागरकोटी का है जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान अपने प्रदर्शन के बल पर तेजी से उभरकर सामने आए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमलेश नागरकोटि - फोटो : Amar Ujala
मनीष जहां बागेश्वर के भीड़ी गांव से ताल्लुक रखते हैं, वहीं कमलेश का नाता उनके बगल के गांव भरसीला से है। हालांकि दोनों के परिजन यहां नहीं रहते हैं, मनीष के परिजन जहां बंगलूरू में शिफ्ट हैं, वहीं कमलेश के परिजन राजस्थान में बस गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें