अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित करने में उत्तराखंड के बेटे कमलेश नागरकोटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विरोधी टीम के दो विकेट गिराकर कमलेश ने भारत को जीत की ओर अग्रसर किया। आइए जानते हैं इनके जीवन की अनोखी कहानी...
विज्ञापन
2 of 6
kamlesh nagarkoti
बता दें कि कमलेश नगरकोटी को किंग खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल की नीलामी के लिए कमलेश ने अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा था।
विज्ञापन
3 of 6
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
एक इंग्लिश वेबसाइट को दिए बयान में नगरकोटी ने बताया कि उनकी बोली लगने के दौरान वह नर्वस थे और जाकर वॉशरूम में छिप गए थे। नगरकोटी ने कहा कि, जब नीलामी में उनका नाम पुकारा गया तो वो काफी टेंशन में आ गए, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें? इस टेंशन को दूर करने के लिए वो वॉशरूम में छिप गए थे।
4 of 6
फाइल फोटो
कमलेश के पिता आर्मी में सूबेदार हैं, लेकिन उनका बेटा मैदान पर अपनी धार और रफ्तार से विरोधी बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
kamlesh
बता दें कि अंडर 19 विश्व कप में नगरकोटी 149 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।
यही वजह है कि आईपीएल की नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी को अपनी टीम में लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस जबरदस्त जंग में KKR ने बाज़ी मारी और कमलेश को उनके बेसप्राइज के मुकाबले 16 गुना ज़्यादा रकम खर्च कर खरीदा।