फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद क्रूर थी अपूर्वा शुक्ला, शादी के कुछ दिन बाद ही की थी ये मांग, उज्ज्वला ने बताई एक-एक बात

Fri, 26 Apr 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित शेखर (फाइल फोटो)
उज्ज्वला तिवारी ने बताया कि अपूर्वा शुक्ला व्यवहार से बेहद क्रूर है। शादी के बाद वह महीनों मुझे और रोहित को छोड़कर चली जाती थी। मैंने अपूर्वा से कहा कि पांच-पांच माह के लिए इंदौर क्यों जाती है।
 
विज्ञापन

2 of 10
अपूर्वा को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अगर वह एक अच्छी औरत होती तो पति की सेवा करती, जिसकी बाईपास सर्जरी हुई है। उसके पास बैठकर सेवा करती, भागती थोड़ी ही। 31 मई के बाद वह पांच जुलाई को वापस आई।
 
विज्ञापन

3 of 10
अपूर्वा और जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पांच जुलाई को रोहित ने अपूर्वा से कहा कि तेरी मां ने मेरी मां के ऊपर आधारहीन आरोप (दहेज मांगने के) लगाए हैं। तब अपूर्वा बोली मैं यहां नहीं रहूंगी, मैं अपना सामान ले जाऊंगी। रोहित ने कहा कि पुलिस के सामने सामान गिनकर ले जा।
 

4 of 10
अपूर्वा शुक्ला तिवारी
उज्ज्वला ने बताया कि शादी में शगुन के रूप में अपूर्वा के परिजनों के लिए रुपए दिए थे। मैंने अपूर्वा से कहा तू वो भी ले जा। अगली बार 10 जुलाई को जब वापस आई तो उसे शगुन के एक लाख तीन हजार भी वापस कर दिए। और उसके बाद अपूर्वा गायब हो गई। 
 
विज्ञापन

5 of 10
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने मुझे और रोहित को धमकाना शुरू किया, नोटिस देने शुरू किए। शादी के कुछ दिन बाद दोनों मसूरी घूमने गए थे। वहां पहले दिन ही अपूर्वा ने रोहित से इंदौर की एक एसेंबली कांस्टीट्यूयेंसी से टिकट दिलवाने की मांग की।
 
विज्ञापन

6 of 10
अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
तब रोहित ने कहा कि अगर मैं इतना बड़ा आदमी होता तो खुद ही नहीं लड़ जाता। इसके बाद अपूर्वा रोहित के पीछे पड़ गई। मैंने अपूर्वा से गलती से यह कह दिया था कि बेटा अब तो तिवारीजी की विरासत तुझे ही संभालनी है। तब अपूर्वा ने कहा कि नहीं-नहीं अम्मा मैं जरूर करूंगी, जैसा आप कहेंगी वैसा ही करूंगी।
विज्ञापन

7 of 10
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला ने कहा कि मैं अपूर्वा को इतना हद तक गिरा हुआ नहीं समझती थी कि वह हत्या कर सकती है। मैं अपूर्वा से कहती थी कि वह रोहित से क्यों झगड़ा करती है। उसकी बाईपास सर्जरी हुई है। उसको कम से कम छह माह पूरा आराम चाहिए। क्यों पैसे के लिए उसको हर समय तंग करती है। तू सोचती है नारायण दत्त तिवारी जी का अकूत धन है, लेकिन हमारे पास सीमित संसाधन हैं।
 

8 of 10
उज्ज्वला तिवारी
पैसे होते तो अभी तक हम कहीं से निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ लेते। अरे थोड़ी शर्म करो तुम विश्वास क्यों नहीं करती हो। उसको विश्वास ही नहीं था। कभी गुंजन (रोहित) से पचास हजार रुपए का चेक लेती थी। कभी आने-जाने के एयर टिकट का खर्चा।

9 of 10
फाइल फोटो
मैं मां होकर लखनऊ मेल या शताब्दी से जा रही हूं। और यह जनाब-ए-आली दस-दस हजार के टिकट से जा रही हैं। इनके तो इतने रिेकॉर्ड है मेरे पास अगर आप (अमर उजाला रिपोर्टर से कहा) लोगों की हिम्मत है तो मैं चलाने को दे दूंगी।
विज्ञापन

10 of 10
एनडी तिवारी और पुत्र रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
उज्ज्वला ने बताया कि अपूर्वा बार-बार नोटिस भेज रही थी। मैंने रोहित से कहा तू क्यों इस तरह की कठोर महिला के सामने घुटने टेक रहा है। तब रोहित ने कहा कि नहीं अम्मा मैं विवाद में नहीं पड़ना चाहता। मेरे पिता की अंतिम यात्रा तो कम से कम ठीक हो जाए। अपने पिता की अंतिम यात्रा के चक्कर में रोहित ही चल बसा। हम तो उस औरत (अपूर्वा) को बहुत पहले ही समझ गए थे। बाकी अगर आप (अमर उजाला रिपोर्टर से कहा) चाहेंगे तो पूरा पत्र या एक राइटअप लिखकर दूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें