फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति रोहित की हत्या के बाद सास उज्ज्वला पर इस बात का दबाव बना रही थी अपूर्वा, करना चाहती थी ऐसा...

Sun, 28 Apr 2019 12:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शेखर की मां - फोटो : ANI
रोहित शेखर तिवारी की हत्या के बाद उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला अपनी सास उज्जवला तिवारी पर भी उसके पक्ष में बात करने का दबाव बना रही थी। उज्ज्वला तिवारी ने यह बात अमर उजाला से बातचीत में साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते परिजन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि जब परिवार के लोग रोहित की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे, तब मीडिया ने अपूर्वा से बात करनी चाही। इससे वह घबरा रही थी। वह मेरा सहारा लेकर खुद मीडिया के सवालों से दूर रहना चाहती थी। 
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उसने मुझसे कहा कि 'अम्मा ये सब झूठ बोल रहे हैं। आप मेरा ही साथ देना। मीडिया के सामने आप मेरे ही पक्ष में बात करना। ' उन्होंने बताया कि वो रोहित को मार देगी ऐसा तो उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। 

4 of 7
अपूर्वा शुक्ला तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कहा कि मैंने भी उसे बेकसूर मानते हुए उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। मीडिया से भी मैंने यही कहा कि अपूर्वा निर्दोष है। वह ऐसा कभी नहीं कर सकती है। लेकिन उसने तो विश्वास ही तोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित शेखर - फोटो : फेसबुक
रोहित और अपूर्वा के बीच की दूरी सोशल मीडिया पर भी साफ दिख रही थी। रोहित और अपूर्वा फेसबुक पर भी एक दूसरे के दोस्त नहीं थे। वहीं रोहित ने भी मात्र एक ही फोटो अपूर्वा के साथ शेयर की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शेखर और पत्नी अपूर्वा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
यहां तक की उन्होंने अपने रिश्ते का भी स्टेटस तक अपडेट नहीं किया था। उज्जवला तिवारी ने कहा कि रोहित अपने राजनीतिक करियर के आगे नहीं बढ़ने को लेकर भी परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि हाल ही में उस जगह पर भी गए थे, जहां उनके पिता एन.डी. तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया था। कहा कि लेकिन अपूर्वा ने हमेशा ही हम दोनों को परिवार से अलग करने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें