देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर काली मंदिर से पहले बैंड के पास तेज रफ्तार ने दो युवाओं की जिंदगी छीन ली। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑटोनामस पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष समेत दो की मौत हो गई। तस्वीरों में हादसा...
रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
2 of 6
बृहस्पतिवार को पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष विक्रम कुमार (22) पुत्र जमुना प्रसाद अपने दोस्त विष्णु गुप्ता (23) पुत्र हरीश चंद्र गुप्ता निवासी कुम्हारबाड़ा बाइक से किसी काम से देहरादून गए थे। शाम को दोनों दून से वापस लौट रहे थे। इसी बीच काली मंदिर से पहले बैंड पर बाइक बेकाबू होकर पत्थर से जा टकराई।
रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
3 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण बाइक संभली नहीं और सड़क पर बाइक ने दो तीन कलाबाजी खाई। हादसे में बाइक सवार छिटककर सड़क के किनारे पटरी पर जा गिरे और सीधे बड़े पत्थर से जा टकराए।
रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
4 of 6
बताया जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने से विष्णु गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल विक्रम कुमार को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
5 of 6
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। जहां मौत की सूचना पर माहौल गमगीन हो गया। रोते बिलखते परिजनों को लोगों ने किसी तरह संभाला।
रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
6 of 6
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस कोतवाली ले आई है। शवों को जौलीग्रांट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पंचनामे की कार्रवाई जौलीग्रांट चौकी पुलिस करेगी।