श्रीनगर में शुक्रवार सुबह अलकनंदा में नहाने उतरे दो मेडिकल छात्र दलदल में फंसकर डूब गए। दोनों की तलाश में देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
2 of 9
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र डेम कॉलोनी के समीप नदी किनारे कबड्डी खेलने के लिए गए। करीब एक घंटा खेलने के बाद तीन छात्र वापस कॉलेज लौट गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
3 of 9
बाकी पांच में से तीन छात्र नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त अंकित पंवार (24) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गुजरातियान जसपुर व मनप्रीत (24) पुत्र हरपिंदर सिंह निवासी मसवासी रामपुर नदी के दलदल में डूब गए।
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
4 of 9
नदी में नहा रहे एक अन्य छात्र गुलशेद आलम ने बताया कि अंकित पंवार जब डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मनप्रीत और वह भी बीच नदी तक पहुंच गए। लेकिन दलदल में फंसने का कारण मनप्रीत भी डूबने लगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
5 of 9
दोनों को डूबता देख गुलशेद आलम ने कालेज प्रशासन को घटना से अवगत कराया। जिस पर प्राचार्य डॉ. आईएस योग सहित कॉलेज के कर्मचारी व शिक्षक घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर कोतवाल उत्तम सिंह भी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
6 of 9
दोनों छात्रों का कोई पता नहीं चल पाया है। देर शाम तक दोनों की तलाश में रेस्क्यू जारी रहा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
7 of 9
घटना के बाद से सभी साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।
उत्तराखंड: दलदल में फंसकर डूबे दो MBBS छात्र, रेस्क्यू की तस्वीरें
8 of 9
कॉलेज की प्राचार्य योग ने कहा कि घटना के वक्त कॉलेज में गांधी जयंती होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हो रहे थे।